Lok Sabha Elections 2024: पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने 3 उम्मीदवारों की घोषणा की, जानिए किसे कहां से टिकट मिल – India.com हिंदी

Spread the love

click this icon for latest updates

Published: April 7, 2024 4:37 PM IST
By Gargi Santosh
Congress Candidate List for Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच सभी राजनीतिक दल अपने-अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर रहे हैं. इस बीच, कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में 3 लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है. पार्टी द्वारा जारी की गई सूची के अनुसार, कांग्रेस ने बनगांव से प्रदीप बिस्वास, उलुबेरिया से अज़हर मोलिक और घाटल से पापिया चक्रवर्ती को मैदान में उतारा है.

Congress announces names of 3 candidates for Lok Sabha elections in West Bengal#LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/yKdtNKusUN
— ANI (@ANI) April 7, 2024
बता दें कि इस बार देशभर में 7 फेजों में लोकसभा चुनाव आयोजित किए जाएंगे और 4 जून, 2024 को परिणाम घोषित होंगे. बात करें पश्चिम बंगाल की तो यहां की 42 लोकसभी सीटों के लिए 7 चरणों में वोटिंग होगी, जिसमें पहले चरण (19 अप्रैल) में कूच बिहार अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी की सीटें शामिल हैं. वहीं दूसरे चरण यानि 26 अप्रैल में दार्जिलिंग, रायगंज और बालुरघाट सीट पर वोट डाले जाएंगे.
तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई को होगी…इस दौरान मालदा उत्तर, मालदा दक्षिण, जंगीपुर और मुर्शिदाबाद में मतदान होगा. वहीं चौथे चरण यानि 13 मई में बहरामपुर, कृष्णानगर, रानाघाट, बर्द्धमान पूर्व, बर्द्धमान-दुर्गापुर, आसनसोल, भोलपुर और बीरभूम में वोटिंग होगी.


वहीं पांचवें चरण की वोटिंग में बनगांव, बैरकपुर, हावड़ा, उलुबेरिया, श्रीरामपुर, हुगली और आरामबाग शामिल हैं…यहां 20 मई को मतदान होगा. छठे चरण में (25 मई) तामलुक, कांठी, घाटाल, झाड़ग्राम, मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा और विष्णपुर में मतदान होगा. जबकि सातवें यानि आखिरी चरण 1 जून में दमदम, बारासात, बशीरहाट, जयनगर, मथुरापुर, डायमंड हार्बर, जाधवपुर, कोलकाता दक्षिण और कोलकाता उत्तर में वोटिंग होगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Lok Sabha Elections 2024: पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने 3 उम्मीदवारों की घोषणा की, जानिए किसे कहां से टिकट मिला
महिलाओं पर अत्याचार और भ्रष्टाचार… PM मोदी ने बंगाल में रैली कर उठाए ये मुद्दे, ममता सरकार को घेरा
Lok Sabha Election 2024: PM मोदी आज बिहार-पश्चिम बंगाल में करेंगे बड़ी रैली, जानिए क्या रहेगा प्रोग्राम
TMC नेता महुआ मोइत्रा की बढ़ेंगी मुश्किलें, ED ने दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग का केस
जलपाईगुड़ी में CM ममता ने आदिवासियों संग बजाया ढोल, धुन पर जमकर किया डांस। देखें VIDEO
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.

source

Previous post Shimla Lok Sabha Election 2024: शिमला लोकसभा सीट पर क्या इस बार फिर उगेगा कमल या कांग्रेस करेगी अपना जादू? – India.com हिंदी
Next post Pm Modi Nawada Lok Sabha: 'मछली की तरह छटपटा रहा है विपक्ष', पीएम मोदी ने नवादा रैली में कहा – Lokmat Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *