PM Modi Bihar Visit Live: 'जो पहले भारत को आंख दिखाते थे, वे आटे के लिए भटक रहे…' नवादा में पीएम मोदी का .. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

PM Modi Nawada Visit Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिहार के नवादा के कुंतीनगर मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान इंडी गठबंधन, कांग्रेस और आरजेडी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने इस दौरान पाकिस्तान पर भी निशाना साधा। पीएम मोदी के मंच पर सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, चिराग पासवान समेत कई दिग्गजों को जगह मिलेगी। पीएम मोदी के सभास्थल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था टाइट रखी गई है।
PM Modi Nawada Speech Today: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवादा की जनता से भाजपा प्रत्याशी विवेक ठाकुर को विजय बनाने की अपील की। नवादा से पहले पीएम मोदी गया में रुके थे। इसके बाद विशाल जनसभा को संबोधित करने नवादा पहुंचे थे।

PM Modi Nawada Speech Live: पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने जो अपना घोषणापत्र जारी किया है, उसमें भी मुस्लिम लीग के विचारों की छाप है। कांग्रेस ने घोषणापत्र नहीं, तुष्टिकरण पत्र जारी किया है।
PM Modi Nawada LIVE: नवादा में पीएम मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन वाले सनातन धर्म को समाप्त करने की बात करते हैं। इंडी गठबंधन वाले भारत के एक और विभाजन करने की बात करते हैं। कांग्रेस पार्टी के नेता खुलेआम बयान दे रहे हैं कि वो दक्षिण भारत को अलग कर देंगे।
पीएम मोदी ने कहा कि मैं कभी भूल नहीं सकता 2014 के पहले देश में क्या स्थिति थी। करोड़ों देशवासी कच्चे घरों में रहने को मजबूर थे या बेघर थे । गांव में ज्यादातर लोग खुले में सो जाने को मजबूर थे। गरीबों के पास गैस कनेक्शन नही था गरीब का राशन बिचौलिए खा जाते थे अस्पताल में इलाज नही होता था।
PM Modi Nawada Speech: पीएम मोदी ने नवादा में कहा कि बीते 10 वर्षों में गरीब कल्याण के लिए जो काम हुआ वह 6 दशकों में भी नहीं हुआ इसी का नतीजा है 10 वर्षों में 25 करोड लोग गरीबी से बाहर आए हैं । जब नीयत सही होती है हौसले बुलंद होते हैं तो नतीजे भी मिलते ही है । और साथियों अगर मैं आपको बोलने का मौका दूंगा तो आप भी कई काम गिना देंगे। हर परिवार कहेगा कि हमारे यहां यह काम हुआ । 10 साल में इतना काम इतना तेजी से पहले कभी नही हुआ।
किसी ने कल्पना नहीं की थी इतनी तेजी से आज काम हो रहा है । लेकिन भाइयों बहनों आपको लगता होगा सर्वे वाले कहते होंगे कि इस बार चार सौ पक्का सारे अखबार बार बार लिखते हैं 400 पक्का है । सब लोग कहते है की केंद्र जय जयकार है फिर मोदी इतनी मेहनत क्यों कर रहा है।
PM Modi Nawada Speech: पीएम मोदी ने कहा कि मोदी गारंटी इसलिए देता है, क्योंकि उसके पास गारंटी पूरी करने का माद्दा है, साफ नीयत है। मोदी गारंटी इसलिए देता है क्योंकि वो गारंटी पूरी करने के लिए जी-तोड़ मेहनत करता है।
PM Modi Nawada Speech: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मोदी की गारंटियां इंडी गठबंधन को पसंद नहीं आ रही हैं। इंडी गठबंधन के एक बहुत बड़े नेता ने कहा है कि मोदी जो आपको गारंटी देता है, उस पर बैन लगना चाहिए। ये लोग कहते हैं, मोदी का गारंटी देना ही गैर-कानूनी है। अरे, इतने डर गए हो क्या? मोदी की गारंटी से घबरा रहे हो क्या?
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कुछ लोग अनुच्छेद 370 हटाने से भी नाराज हो गए हैं। कांग्रेस के बड़े नेता तो दूसरे राज्य में जाकर कहते हैं कि यहां जम्मू कश्मीर का क्या काम है। आपलोग बताइए क्या जम्मु कश्मीर भारत का अभिन्न अंग नहीं है। 
पीएम मोदी ने कहा कि हमने इस तरह से काम किया पहले जो आंख दिखाते थे आज आटा के लिए भटक रहे हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि गरीब का बेटा मोदी, गरीब का सेवक है। मैं जब तक देश के हर भाई-बहन की गरीबी दूर नहीं कर लूंगा, चैन से नहीं बैठूंगा।
पीएम मोदी ने नवादा में 2014 से पहले देश के गरीबों की स्थिति का जिक्र करते हुए खुद को गरीबों का सेवक बताया। पीएम मोदी ने कहा कि मैं भी आप ही की तरह गरीबी को जी कर यहां आया हूं। 2014 के पहले देश में क्या स्थिति थी, करोड़ों देशवासी कच्चे घरों में रहने को मजबूर थे या बेघर थे। गरीब का बेटा मोदी गरीब का सेवक है।
पीएम मोदी ने कहा कि तीसरे काल मे मोदी की कई और गारंटी आने वाली है। 3 लाख दीदी लखपति होंगी। पीएम सूर्य योजना से गरीब मध्यम वर्ग को लाभ होगा। बिजली बिल शून्य होगा।
 PM Modi Nawada Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवादा में कहा कि लोग पूछते हैं कि आप मोदी जी थकते नहीं हैं क्या? तो वे लोग कान खोलकर सुन लें मोदी मौज करने के लिए पैदा नहीं हुआ है। पीएम ने कहा कि यह तो ट्रेलर है अभी बहुत काम करना बाकी है।
 PM Modi Nawada Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवादा में कहा कि लोग पूछते हैं कि आप मोदी जी थकते नहीं हैं क्या? तो वे लोग कान खोलकर सुन लें मोदी मौज करने के लिए पैदा नहीं हुआ है। पीएम ने कहा कि यह तो ट्रेलर है अभी बहुत काम करना बाकी है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नवादा में कहा कि पहले क्या हाल था? बिजली पहले आती थी बताइए। स्वास्थ्य व्यवस्था का बुरा हाल था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आज प्रधानमंत्री और हम सब विवेक ठाकुर को भारी मतों से जिताने का निवेदन करने आये हैं। प्रधानमंत्री जी ने बिहार के विकास के लिए कई योजनाएं चलाईं।
नीतीश कुमार ने कहा कि भूलियेगा नही 2005 के पहले क्या हाल था। कितने हिन्दू मुस्लिम झगड़े होते थे । हम सबके विकास के लिए काम कर रहे हैं। 10 लाख सरकरी नौकरी व रोजगार देंगे। 5 लाख को चुके हैं। मिलजुलकर और बढ़ाएंगे, हमारा यहां 18वां और प्रधानमंत्री जी का दसवां साल चल रहा है। फिर तो आगे रहेंगे ही। 400 से ज्यादा सांसद रहेंगे। हालांकि यहां वह 4000 सांसद बोल गए।
नवादा में पीएम मोदी मंच पर पहुंच चुके हैं। इस दौरान सम्राट ने लोगों संबोधित करते हुए फिर से माफियाओं पर एक्शन लेने की बात कही है। उन्होंने जनता से कहा कि आज पीएम मोदी भारत को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। पीएम की ही तरह हम भी बालू माफियाओं और अन्य माफियाओं को या तो बिहार से बाहर करेंगे या फिर जेल के अंदर करेंगे।
 नवादा की धरती पर पीएम मोदी के सामने उनके हनुमान चिराग पासवान ने युवाओं से अपनी ताकत पहचानने की अपील की है। पीएम मोदी का स्वागत करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि आज से 10 साल पहले के चुनावों की चर्चा करते हुए पूर्व की सरकारों पर बड़ा निशाना साधा और पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। पीएम मोदी ने कहा कि ये दिन हमलोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पहले लोग विभाजनकारी मुद्दे को उठाते हैं। लेकिन पीएम मोदी आज सबके विकास की बात करते हैं।
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवादा पहुंच चुके हैं। महिलाओं ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। बगल में सम्राट चौधरी भी मौजूद थे।
पीएम मोदी का भाषण सुनने के लिए युवाओं में भी जोश देखा जा रहा है। युवा उनकी एक झलक पाने के लिए इंतजार कर रहे हैं।
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलीकॉप्टर गया से नवादा के लिए रवाना हो गया है। जनसभा में पहुंचे लोग को बेसब्री से पीएम मोदी का इंतजार कर रहे हैं।
PM Modi Nawada Visit: नवादा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंच पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंच चुके हैं। थोड़ी देर में पीएम मोदी भी मंच पर पहुंच जाएंगे।
 पीएम मोदी की सभा में भारी भीड़ जुट गई है। लोगों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
पीएम मोदी की सभा में कुर्सी के लिए मारा-मारी देखी गई। लोग एक दूसरे से कुर्सी छीनते नजर आए। इसकी तस्वीर भी सामने आई है।
PM Modi Nawada: प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा में अलग-अलग रंग में समर्थक पहुंच रहे हैं। एक समर्थक तो हनुमान के रूप में दिख रहा है।
जीवेश मिश्रा, नित्यानन्द राय, उपेन्द्र कुशवाहा मंच पर पहुंच गए हैं। वहीं मंत्री गिरिराज सिंह, अशोक चौधरी, सन्तोष सुमन, प्रत्याशी विवेक ठाकुर भी पहुंचे हैं। सभी ने जय श्री राम का जयघोष लगाए। सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा पहले से ही मंच पर मौजूद है।
Pashupati Paras Nawada: पीएम मोदी के मंच पर इसबार चाचा पशुपति पारस और भतीजा चिराग पासवान का लंबे समय बाद मिलन हो सकता है। कहा जा रहा है कि दोनों ने मतभेद भुला दिए हैं। बता दें कि पशुपति पारस को एक भी लोकसभा सीट नहीं दी गई है।
PM Modi Nawada Rally: पीएम मोदी की सभा में महिलाओं और छात्राओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। महिलाएं दूर-दराज से पोस्टर लेकर सभा स्थल पर पहुंच रही हैं।
वहीं नवादा आने से पहले पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि बिहार में एक बार फिर भाजपा-एनडीए की भारी लहर देखने को मिल रही है। आज सुबह करीब 11 बजे नवादा की जनसभा में मतदान को लेकर उत्साहित अपने परिवारजनों से मिलने का सौभाग्य मिलेगा।
बिहार में एक बार फिर भाजपा-एनडीए की भारी लहर देखने को मिल रही है। आज सुबह करीब 11 बजे नवादा की जनसभा में मतदान को लेकर उत्साहित अपने परिवारजनों से मिलने का सौभाग्य मिलेगा।
PM Modi Security Nawada: पीएम मोदी की सुरक्षा व्यवस्था टाइट रखी गई है। चप्पे चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई है। भारी संख्या में लोग सभा स्थल पर आ रहे हैं।  पीएम की सुरक्षा में किसी तरह की चूक न हो इसलिए पुलिस के बड़े अधिकारियों एवं एसपीजी यानी स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप से आए हुए अधिकारी और एनएसजी नेशनल सिक्योरिटी ग्रेड सहित सीआरपीएफ, बीएसएफ को लगाया गया है।
PM Modi Nawada Visit: पीएम मोदी की झलक पाने के लिए लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। कुंती नगर मैदान में लोगों का हुजूम आया हुआ है। कई लोग पोस्टर लेकर पहुंचे हैं।
Chirag Paswan on Lalu Yadav: ग्वालियर MP-MLA कोर्ट द्वारा राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की गिरफ्तारी का वारंट जारी होने पर चिराग पासवान ने कहा कि यह एक सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है। अगर कोई निर्दोष है तो डरने की ज़रूरत नहीं है लेकिन ऐसी कार्रवाई तभी होती है जहां कुछ गलत पाया जाता है।
Samrat Chaudhary on Tejashwi Yadav: नवादा में पीएम मोदी की रैली पर तेजस्वी यादव के सवाल उठाए जाने पर अब सम्राट चौधरी ने करारा हमला बोला है। सम्राट चौधरी ने कहा कि उन्हें बताना चाहिए कि जब उनके पिता सीएम और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे, तब तत्कालीन प्रधानमंत्री ने उन पर कैसे कार्रवाई की थी। मैं भी उनका पीड़ित हूं। तेजस्वी के पिताजी ने मेरा घर तोड़ दिया, मानवाधिकार आयोग ने उन्हें नोटिस दिया है। लालू यादव के परिवार को इन चीजों पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।
#WATCH | On PM Modis rally in Nawada, Bihar deputy CM Samrat Choudhary says, “We welcome PM Modi tothe land of Bihar.”

On RJD leader Tejashwi Yadavs post on social media platform X, he says, “He should explain when his father was the CM and National President of the party,… pic.twitter.com/MzRni4dW7I
 बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी से फिर 10 सवाल पूछे हैं। उन्होंने सीबीआई और ईडी को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा।

आज आदरणीय प्रधानमंत्री जी की नवादा, बिहार में होने वाली रैली को लेकर बिहारवासियों में उत्सुकता और उम्मीद है कि मोदी जी आज प्रदेशवासियों को भाषण में यह अवश्य ही बतलाएँगे कि:-

1. वो BJP के 𝐈𝐧𝐬𝐭𝐢𝐭𝐮𝐭𝐢𝐨𝐧𝐚𝐥, 𝐎𝐫𝐠𝐚𝐧𝐢𝐬𝐞𝐝 और 𝐒𝐲𝐬𝐭𝐞𝐦𝐚𝐭𝐢𝐜 𝐂𝐨𝐫𝐫𝐮𝐩𝐭𝐢𝐨𝐧…
PM Modi Nawada Visit Timing: पीएम मोदी के नवादा पहुंचने का समय 10 बजे तय किया गया है। हालांकि, जमुई में उनकी सभा 12 बजे शुरू हुई थी। पीएम मोदी के भाषण सुनने के लिए लाखों लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
नवादा में पीएम मोदी की रैली पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि पीएम मोदी आज बिहार की धरती पर आ रहे हैं। पीएम मोदी के बिहार आने से राजद और महागठबंधन बौखला गया है। उन्हें लगता है कि वो फंस गए हैं। अब वीआईपी के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ रहे हैं। पीएम मोदी बिहार का दौरा करते हैं क्योंकि उन्हें यह जगह पसंद है। इस बार चुनाव में महागठबंधन को एक भी सीट नहीं मिलेगी, बिहार के लोग पीएम मोदी को सभी 40 सीटें देंगे।
पीएम मोदी के नवादा पहुंचने से पहले इन रास्तों को बंद किया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग के सहायक मार्ग से नवादा-नारदीगंज पथ जाता है। इस पथ पर वाहनों के प्रवेश को प्रतिबंधित किया गया है। नारदीगंज बाईपास से नवादा की ओर जानेवाले गैर रैली वाहनों के प्रवेश पर रोक है। छोटे-छोटे वाहन को घंघौली मोड से पहले सड़क मार्ग के दाये – बाये लगाया जा सकेगा। रजौली की तरफ से आने वाले बड़े वाहन गोंदापुर पुल के पास से घूमकर पुनः सद्भावना चौक की ओर जायेगी। जबकि गिरियक की ओर से आनेवाले वाहनों को नारदीगंज मोड़ पर कार्यकर्ताओं को उतार कर सद्भावना चौक की ओर बढ़ जाना है।
PM Modi Security in Nawada कुंती नगर नवादा में पीएम मोदी की जनसभा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी की गई है। जगह-जगह पर पुलिस बल, अर्द्ध सैनिक बलों के जवानों के साथ तैनात किए गए हैं।
पीएम की सुरक्षा में कोई चूक न हो इसलिए पुलिस के बड़े अधिकारियों एवं एसपीजी यानी स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप से आए हुए अधिकारी और एनएसजी नेशनल सिक्योरिटी ग्रेड सहित सीआरपीएफ, बीएसएफ को लगाया गया है।
यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने को प्लान तैयार किया गया है। कहीं भी जाम न लगे, इसके लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी और यातायात पुलिस तैनात रहेंगे। बताया गया कि करीब पांच हजार जवान जनसभा में सुरक्षा की कमान संभालेंगे।
वहीं, प्रधानमंत्री की सुरक्षा में 50 राजपत्रित अधिकारी, 100 निरीक्षक, 200 उपनिरीक्षक, 1500 पुरुष और महिला कांस्टेबल, पांच कंपनी पीएसी सहित के अर्ध सैनिक बलों के जवान भी तैनात रहेंगे।
हेलिपैड से लेकर सभास्थल तक एसपीजी के नियंत्रण में होगी। पीएम की सभास्थल पर जाने के लिए दो द्वार बनाए गए हैं। जहां सुरक्षा को लेकर पुलिस बलों की तैनाती की गई है।
नवादा की सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केसाथ मंच पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, रालोमो प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा, हम संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, लोजपा प्रमुख चिराग पासवान,भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के अलावा उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा उपस्थित रहेंगे।

source

Previous post Lok Sabha Election 2024: गोरखपुर में बसपा ने घोषित किया प्रत्याशी, मायावती का ये दांव बढ़ाएगा – ABP न्यूज़
Next post MP-छत्तीसगढ़ समेत 4 राज्यों में आज बारिश-ओले का अलर्ट: गुजरात समेत देश के 8 राज्यों में चलेगी लू, 43 डिग्री… – Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *