MP-छत्तीसगढ़ समेत 4 राज्यों में आज बारिश-ओले का अलर्ट: गुजरात समेत देश के 8 राज्यों में चलेगी लू, 43 डिग्री… – Dainik Bhaskar

Spread the love

देश के 14 राज्यों में रविवार से शुरू हुआ बारिश का दौर आज सोमवार को भी जारी रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक ओडिशा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में आज बारिश के साथ ओले गिरने की भी संभावना है। वहीं, केरल, तेलंगाना, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम, सिक्किम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बरसात हो सकती है।
गुजरात, गोवा, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पुडुचेरी में लू का असर रहेगा। इन राज्यों का मौजूदा तापमान 43 डिग्री तक पहुंच चुका है। रविवार को सबसे ज्यादा 44.5 डिग्री तापमान आंध्र प्रदेश के नंदयाल में रिकॉर्ड किया गया था।
मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा, बिहार, छत्तीसगढ़ और मध्य महाराष्ट्र में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान लगाया है। इसके अलावा 9 से 12 अप्रैल के बीच केरल, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में बारिश हो सकती है।
आगे कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर भारत में इस सप्ताह दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस टकराने वाले हैं। जिससे उत्तर भारत का तापमान एक बार फिर करवट लेगा। पहला वेस्टर डिस्टर्बेंस 10 अप्रैल और दूसरा 13 अप्रैल को एक्टिव होगा।
मौसम विभाग की तरफ से जारी जानकारी के अनुसार उत्तर भारत में हिमाचल प्रदेश में 10 से 13 अप्रैल तक बारिश होने की संभावनाएं बनी हुई हैं। वहीं, पंजाब और चंडीगढ़ में 13 अप्रैल को बारिश होने के आसार बन रहे हैं। फिलहाल कुछ दिन पंजाब व चंडीगढ़ में मौसम खुश्क ही रहेगा और गर्मी बढ़ेगी।
राज्यों के मौसम का हाल…
मध्य प्रदेश: 4 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट, बंगाल की खाड़ी-अरब सागर से MP में आ रही नमी
मध्यप्रदेश में एक बार फिर ओले-बारिश और तेज हवा का दौर शुरू हो गया है। रविवार की शाम भोपाल में तेज बारिश हुई। वहीं, सिवनी और बालाघाट के मलाजखंड में भी बूंदाबांदी हुई, जबकि रात में गुना, अशोकनगर, सीहोर, शाजापुर, बैतूल, नर्मदापुरम, सागर, राजगढ़, बालाघाट, डिंडोरी, विदिशा, रायसेन, धार, देवास, इंदौर, पांढुर्णा और मंडला जिलों में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश का दौर जारी रहा। पूरी खबर पढ़ें…
बिहार: 14 जिलों में बारिश का अलर्ट, पटना-गया समेत कई जगहों पर 40KM/H की रफ्तार से चलेगी हवा
बिहार में अब गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। तापमान 40 के करीब पहुंचने लगा है। हालांकि, आज और कल पटना समेत 14 जिलों में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के 14 जिलों में बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चलेगी। पूरी खबर पढ़ें…
झारखंड: रांची समेत कई जिलों में आज बारिश के आसार, 11 अप्रैल तक के लिए यलो अलर्ट जारी
झारखंड में मौसम ने अपना मिजाज बदल दिया है। रविवार देर रात रांची कई हिस्सों में जोरदार बारिश हुई। आज सुबह से भी कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, आज भी बारिश के आसार हैं। 11 अप्रैल तक के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। एक टर्फ लाइन ओडिशा से लेकर तमिलनाडु से गुजर रही है। इसी का असर मौसम पर रहेगा। पूरी खबर पढ़ें…
छत्तीसगढ़: 11 अप्रैल तक बारिश की चेतावनी, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में बरसेंगे बादल
छत्तीसगढ़ में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 9 से 11 अप्रैल तक यलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले 3 दिनों तक रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर, और सरगुजा संभाग के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। सोमवार तड़के रायपुर, गरियाबंद सहित कुछ जिलों में तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ी। पूरी खबर पढ़ें…
हिमाचल प्रदेश: फिलहाल बारिश की संभावना नहीं, 2 दिन बाद हल्की बरसात के आसार
हिमाचल में मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, आज और कल प्रदेशभर में धूप खिली रहेगी। 10 अप्रैल से वेस्टर्न डिस्टरबेंस फिर एक्टिव होगा। इससे अगले 48 घंटे तक बारिश की संभावना बन रही है। 12 अप्रैल को मौसम साफ हो जाएगा, जबकि 13 अप्रैल को फिर से बारिश के आसार है।
हरियाणा: 12 अप्रैल तक बारिश की संभावना नहीं, राज्य के दक्षिण के जिलों में बादल छाए रहेंगे
हरियाणा में 12 अप्रैल तक बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, राज्य के दक्षिण के कुछ जिलों में आज बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान रात के न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना हैं। 12 अप्रैल के बाद पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से बारिश के आसार बन रहे हैं।
इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं, कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी और ओले गिरने की संभावना है। हरियाणा में दिन और रात के तापमान में 24.1 डिग्री का अंतर बना हुआ है। पिछले दस दिनों में सूबे का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 13 के आसपास स्थिर बना हुआ है।
IMD ने शुरू किया AI का इस्तेमाल
मौसम विभाग के डीजी मृत्युंजय महापात्रा का कहना है कि आईएमडी मौसम के पूर्वानुमान के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और मशीन लर्निंग का इस्तेमाल कर रहा है। मृत्युंजय ने बताया कि आने वाले सालों में पूर्वानुमान में सुधार के लिए इसे अन्य क्षेत्रों में भी विस्तारित किया जाएगा।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Previous post PM Modi Bihar Visit Live: 'जो पहले भारत को आंख दिखाते थे, वे आटे के लिए भटक रहे…' नवादा में पीएम मोदी का .. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Next post संत श्री शिवशंकर चैतन्य भारती का महाप्रयाण, प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि – TV9 Bharatvarsh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *