UP Lok Sabha Election 2024: यूपी की 8 सीटों पर शाम 5 बजे तक 57.54% मतदान, सहारनपुर में सबसे ज्यादा, रामपुर में पड़े सबसे कम वोट – मनी कंट्रोल

Spread the love

Uttar Prades Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 8 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 7 बजे से वोट डालने शुरू हुए। शाम 5 बजे तक यूपी की इन सीटों पर 57.54 फीसदी मतदान हुआ था। इसमें भी सहारनपुर लोकसभा सीट पर सबसे अधिक 63.29 प्रतिशत वोट डाले गए थे। वहीं रामपुर में 52.42 फीसदी के साथ सबसे धीमी वोटिंग देखी गई। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। आज जिन सीटों पर मतदान हो रहा है उनमें सहारनपुर, बिजनौर, कैराना, मुजफ्फरनगर, नगीना (आरक्षित), मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत शामिल हैं। सुबह से मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लगने लगीं थी।

पहले चरण में यूपी की 8 लोकसभा सीटों पर कितना मतदान हुआ, इसे आप नीचे देख सकते हैं।

लोकसभा सीट सुबह 9 बजे तक मतदान सुबह 11 बजे तक मतदान दोपहर 1 बजे तक मतदान दोपहर 3 बजे तक मतदान शाम 5 बजे तक मतदान
सहारनपुर 16.49% 29.84%  42.32% 53.31% 63.29%
बिजनौर 12.37% 25.50%  36.08% 45.70% 54.68%
कैराना 12.45% 25.89%  37.92% 48.92% 58.68%
मुजफ्फरनगर 11.31% 22.62%  34.51% 45.18% 54.91%
नगीना (आरक्षित) 13.91% 26.89%  38.28% 48.15% 58.05%
मुरादाबाद 10.89% 23.35%  35.25% 46.28% 57.65%
 रामपुर 10.66% 20.71%  32.86% 42.77% 52.42%
पीलीभीत 13.36% 26.94%  38.51% 49.06% 60.23%
कुल मतदान 12.66% 25.20%  36.96% 47.44% 57.54%

इन दिग्गजों की किस्मत दांव पर
इस चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में बीजेपी के जितिन प्रसाद पीलीभीत से, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर से और आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद नगीना से अपनी चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं। इन सीटों पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के अगुआई वाले एनडीए गठबंधन, समाजवादी पार्टी-कांग्रेस के इंडिया गठबंधन और बहुजन समाज पार्टी (BSP) के बीच त्रिकोणीय चुनावी मुकाबला होने की उम्मीद है। लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने राष्ट्रीय लोक दल (RLD) से हाथ मिलाया है और सपा ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया है, जबकि बसपा ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

कुल 80 उम्मीदवार मैदान में
पहले चरण के चुनाव में विभिन्न दलों के कुल 80 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनमें 73 पुरुष और सात महिलाएं शामिल हैं। मुरादाबाद से 12, कैराना से 14, मुजफ्फरनगर और बिजनौर से 11-11, सहारनपुर और पीलीभीत से 10-10, नगीना और रामपुर से छह-छह उम्मीदवार मैदान में हैं।

8 सीटों पर 1.43 करोड़ मतदाता
प्रथम चरण के आठ लोकसभा सीटों में 1.43 करोड़ मतदाता हैं। इनमें 76.23 लाख पुरुष, 67.14 लाख महिला तथा 824 थर्ड जेंडर हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा के अनुसार 14,849 मतदान केंद्रों पर मतदान हो रहा है । पुलिस महानिदेशक कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रथम चरण के मतदान को देखते हुए संबधित नौ जिलों में 248 चौकियां बनाई गई हैं जहां वाहनों और संदिग्ध लोगों की सघन जांच जारी है।

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Polling Highlights: पहले चरण में किस प्रत्याशी ने कहां डाला वोट, जानिए ताजा अपडेट्स
Tags: #elections #India Elections #Indian general election #Loksabha elections 2024
First Published: Apr 19, 2024 9:58 AM
हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।

source

Previous post डिंडौरी में नदी पार करके वोट डालने पहुंचे ग्रामीण, सीधी में मतदाताओं ने किया मतदान का बहिष्कार – Lok Sabha Election 2024 Date Result – ETV Bharat
Next post Lok Sabha Elections : पीएम मोदी और सीएम योगी आज गजरौला में गरजेंगे, दूसरे-तीसरे चरण के लिए करेंगे प्रचार – अमर उजाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *