Lok Sabha Chunav Live: बिहार में कांग्रेस के 6 प्रत्याशियों का ऐलान आज संभव, समस्तीपुर से किसको मिलेगा टिकट? – Zee News Hindi

Spread the love

Lok Sabha Chunav Latest News Live: दूसरे चरण प्रचार के लिए सभी राजनीतिक दल जी जान से जुटे हैं. BJP आलाकमान पहले चरण से ही ताबड़तोड़ प्रचार कर रहा है. आज भी पीएम मोदी और अमित शाह समेत तमाम दिग्गज अलग-अलग शहरों में रैलियां करेंगे.
Trending Photos
Lok Sabha Chunav Latest Updates Live: 26 अप्रैल को दूसरे चरण के लिए वोट डाले जाएंगे. ऐसे में प्रचार के लिए कम ही वक्त है. इसलिए सभी पार्टियां धुआंधार प्रचार में जुटी हैं. इसी कड़ी में आज पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) राजस्थान का दौरा करेंगे जहां वो दोपहर 1:30 बजे जालौर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. फिर शाम 4 बजे बांसवाड़ा में भी एक चुनावी रैली करेंगे. वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज 3 राज्यों का तूफानी दौरा करेंगे.

इंडिया गठबंधन की महारैली

आज झारखंड के रांची में इंडिया गठबंधन की महारैली होने वाली है. पटना, मुंबई और दिल्ली के बाद अब चौथी बार इंडिया गठबंधन के बड़े नेता एक मंच पर जुटने वाले हैं. आज देश का विपक्ष, बीजेपी के खिलाफ एक साथ हुकंर भरता दिखाई देगा. पहले चरण के चुनाव के बाद आज रांची में इंडिया गठबंधन की उलगुलान न्याय महारैली होने वाली है. इस रैली में विपक्ष के सबसे बड़े नेता राहुल गांधी, उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे दिखेंगे. उनके साथ आम आदमी पार्टी से भगवंत मान और संजय सिंह, समाजवादी पार्टी से अखिलेश यादव, RJD की तरफ से तेजस्वी यादव, झारखंड के CM चंपई सोरेन और नैशनल कॉन्फ्रेंस के फारूक अब्दुल्ला समेत विपक्ष के बड़े नेता वहां मौजूद रहेंगे.
ये भी पढ़ें- मछली के कांटे BJP के गले में न फंस जाएं? बंगाल में 2019 के चुनाव में ऐसा ही हुआ था
रांची में कौन-कौन से नेता जुटेंगे?

दावा है कि इन नेताओं को सुनने के लिए रांची के प्रभात तारा मैदान में 5 लाख लोग जुटने वाले हैं. ये महारैली एक तरह से इंडिया गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन है, जिसमें 12 पार्टी के नेता मिलकर केंद्र सरकार के खिलाफ माहौल बनाएंगे. बीजेपी पर निशाना साधने के लिए इस रैली में अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद रहेंगी. जो मंच से अपने पतियों पर हुई कार्रवाई के खिलाफ सरकार को घेरेंगी. ये महा-आयोजन झारखंड की सत्ताधारी JMM पार्टी करा रही है, इसीलिए मुख्यमंत्री चंपत सोरेन ने खुद ही सारी तैयारिंयों की मॉनिटरिंग की है.
(चुनाव प्रचार से जुड़ा हर अपडेट यहां जानें)
Lok Sabha Election 2024: ‘मुझे और अभिषेक को निशाना बना रही बीजेपी’
 पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उन्हें और उनके भतीजे एवं तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी को निशाना बना रही है तथा वे दोनों सुरक्षित नहीं हैं। विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने एक दिन पहले कहा था कि सोमवार को एक बड़ा धमाका होगा, जो तृणमूल और उसके शीर्ष नेतृत्व को हिला कर रख देगा, जिसके बाद ममता ने यह आरोप लगाया है। बलूरघाट लोकसभा क्षेत्र के कुमारगंज में पार्टी उम्मीदवार और राज्य में मंत्री बिप्लब मित्रा के समर्थन में एक रैली को संबोधित करते हुए ममता ने कहा, ”भाजपा मुझे और अभिषेक को निशाना बना रही है। हम सुरक्षित नहीं हैं लेकिन हम केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी की साजिश से भी नहीं डरते हैं।
Lok Sabha Election 2024: रईस शेख ने वापस लिया इस्तीफा
समाजवादी पार्टी (सपा) के भिवंडी पूर्व सीट से विधायक रईस शेख ने रविवार को कहा कि उन्होंने अपने समर्थकों की सलाह पर अपना इस्तीफा वापस ले लिया है. शेख ने शनिवार को घोषणा की थी कि सपा का राज्य नेतृत्व उनकी शिकायतें दूर करने में विफल रहा, इसलिए इसके विरोध में वह महाराष्ट्र विधानसभा से इस्तीफा दे रहे हैं. शेख ने कहा था कि उन्होंने अपना इस्तीफा सपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष अबू आजमी को भेज दिया है. हालांकि, उन्होंने उस समय यह नहीं बताया था कि क्या उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को भी इस्तीफा भेजा है. शेख ने रविवार को कहा, ‘‘मैंने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है. पार्टी कार्यकर्ता इस बात पर जोर दे रहे थे कि मैं इस्तीफा वापस ले लूं.
बीजेपी ने दर्ज कराई शिकायत
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हिमाचल प्रदेश इकाई ने अभिनेत्री एवं मंडी लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार कंगना रनौत की फिल्मों की तस्वीरों का इस्तेमाल कर उन्हें कथित तौर पर नकारात्मक रूप से चित्रित करने के सिलसिले में रविवार को कांग्रेस और हमीरपुर युवा कांग्रेस क्लब के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. भाजपा ने निर्वाचन आयोग से सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक, निंदनीय और आक्रामक भाषा का उपयोग करने के लिए कांग्रेस के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई शुरू करने का आग्रह किया. भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने विभिन्न प्रकोष्ठों को सोशल मीडिया पर कंगना के चरित्र हनन का निर्देश दिया है. भाजपा ने निर्वाचन आयोग और हिमाचल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को दी अपनी शिकायत में कहा कि हमीरपुर युवा कांग्रेस क्लब ने कंगना की ‘कलात्मक गतिविधियों’ की एक तस्वीर का इस्तेमाल उन्हें एक नकारात्मक चरित्र के रूप में चित्रित करने के लिए किया है और ”अपमानजनक दोहरे अर्थ वाली टिप्पणियां” पोस्ट की हैं.
Lok Sabha Election Live: कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला
श्रीनिवास बीवी ने ट्वी में कहा, ये देश का दुर्भाग्य है कि ये व्यक्ति इस देश का प्रधानमंत्री है, और उससे भी बड़ी त्रासदी है कि भारत का चुनाव आयोग अब जिंदा नही रहा.. हार की बौखलाहट के चलते खुलेआम भारत के प्रधानमंत्री नफरत का बीज बो रहे है, मनमोहन सिंह जी के 18 साल पुराने अधूरे बयान को Misquote करते ध्रुवीकरण कर रहे है, लेकिन चुनाव आयोग (मोदी का परिवार) नतमस्तक है.
Lok Sabha Election 2024 Live: ”हम लड़ेंगे भी, जीतेंगे भी”
हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना ने भी मोदी सरकार पर करारा हमला बोला. उन्होंने मंच पर हेमंत सोरेन का एक खत पढ़ा, जिसमें लिखा था, ढाई महीने से जेल में साजिश के तहत बंद हूं. आजादी के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि बेबुनियाद आरोपों को लेकर जेल में डाला जा रहा है. उलगुलान का मतलब है क्रांति. 2024 का चुनाव चल रहा है,एक तरफ इंडिया गठबंधन के लोग हैं. दूसरी तरफ पूंजीपतियों की गैर भाजपा सरकार को परेशान किया जा रहा है. यह देश हमें भीख में नहीं मिला. अनगिनत शहादत हुई हैं. 
सोरेन ने आगे कहा, ‘2014 में एनडीए ने जनता की आंखों में धूल झोंककर सत्ता हासिल की. यहां के लोग गरीब हैं पर झारखंड गरीब नहीं. हम अपना हक मांगते हैं तो हमे जेल में डाल दिया जाता है. 2024 लोकसभा में किसी भी कीमत पर राज्य को बचाना है. राज्य के कई ज्वलंत मुद्दे हैं, जिनको लागू तब ही किया जा सकता है,जब तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंका जाए. हम लड़ेंगे भी और जीतेंगे भी’.
Lok Sabha Election live: ‘ये आपका मंगलसूत्र भी बचने नहीं देंगे’
पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस का मैनिफेस्टो देख लीजिए. इसमें माओवाद को जमीं पर उतारने का काम होगा. वो सबकी प्रॉपर्टी की जांच करेंगे. महिलाओ के पास कितने गहने हैं. इसका पता लगाया जाएगा और आपकी सम्पति सबको बराबर बांट दी जाएगी. क्या आपकी संपत्ति को किसी को बांटने के लिए किसी भी सरकार का हक है क्या? आप महिलाओ से उनका जेवर लेने की बता कर रहे हो और ये बता रहे हैं कि देश की संपत्ति पर पहला हक मुसलमानों का है और आपकी संपत्ति उनको बांटेंगे जिनके ढेरो बच्चे हैं. ये अर्बन नक्सल की सोच वाले आपका मंगलसूत्र भी बचने नहीं देंगे.
Lok Sabha Election 2024 Live: महंगाई-बेरोजगारी से हर कोई परेशान
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बोले- I.N.D.I.A गठबंधन भारी बहुमत से जीतेगी. लोगों के प्रमुख मुद्दे बेरोजगारी और महंगाई है इससे सब परेशान हैं, कोई खुश नहीं है…किधर है प्रगति? आप (बीजेपी) केवल कांग्रेस को दोष देते हैं. और भारत के संविधान को नष्ट करते हैं.
Lok Sabha Election 2024 LIVE: शाही परिवार ही कांग्रेस को नहीं देंगे वोट: PM
राजस्थान में पीएम मोदी ने कहा, “स्वार्थ और अवसरवादिता में घिरी कांग्रेस पार्टी की हालत ऐसी हो गई है कि आजादी के बाद पहली बार दिल्ली में जो कांग्रेस का शाही परिवार रहता है वह कांग्रेस को वोट नहीं देगा… जहां इस शाही परिवार के लोग रहते हैं वहां कांग्रेस चुनाव ही नहीं लड़ रही है.”
INDIA Block Rally LIVE: इस बार पीएम मोदी की जमानत हो जाएगी जब्त
आप नेता संजय सिंह ने कहा, नरेंद्र मोदी के खिलाफ हम सब सड़कों पर लड़ाई लड़ रहे हैं. इस बार मोदी की जमानत जब्त हो जाएगी. पूरा देश झारखंड के साथ है. जेल में डालकर डराने की कोशिश हो रही है. उन्होंने कहा, बीजेपी नागपुर वाला संविधान लागू करना चाहती है. बाबा साहेब संविधान ये लोग बदलना चाहते हैं. हम लोग संविधान और आरक्षण को खत्म नहीं होने देंगे. हेमंत सोरेन और अरविंद केजरीवाल को झूठे आरोपों में जेल में डाल दिया गया. बीजेपी के पास स्पेशल वॉशिंग पाउडर है.
INDIA Rally Jharkhand: पीएम मोदी पर तेजस्वी का हमला
वहीं तेजस्वी यादव ने कहा, ये मैदान आज की रैली में छोटा पड़ गया है. झारखंड ने मन बना लिया है कि बीजेपी को भगाना है देश बचाना है. बीजेपी भगाओ, देश का संविधान… लोकतंत्र और गंगा जमनी तहजीब को बचाओ. आज हम कल्पना बहन को धन्यवाद देते हैं. आज हम सबको उन्होंने बुलाया. हम मोदी नहीं,मुद्दे की बात करने आए हैं. मुझे पूरा भरोसा है सब लोग मिलकर तानाशाही को उखाड़ने का काम करेंगे.
उन्होंने कहा, आज 2 कुर्सियां खाली हैं. केजरीवाल ओर हेमंत सोरेन के लिए. आपको न्याय करना है ये गुजारिश करने आए हैं. झारखंड और दिल्ली में काम अच्छा चल रहा था. पीएम मोदी ये नहीं पचा पाए. 
Lok Sabha Election Live: इंडिया गठबंधन की रैली में हंगामा
इंडिया गठबंधन के 28 दलों की झारखंड में रविवार को हुई रैली में जमकर हंगामा हुआ. कांग्रेस और आरजेडी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए और उनके बीच जमकर कुर्सियां और लाठी-डंडे चले. जानकारी के मुताबिक, इंडिया गठबंधन की उलगुलान महारैली में चतरा जिला के लोगों ने कार्यकर्ताओं के बीच में घुसकर हंगामा किया. ये लोग चतरा के उम्मीदवार केएन त्रिपाठी का विरोध कर रहे थे. कार्यकर्ताओं के साथ झड़प में एक व्यक्ति घायल हो गया है. 
Lok Sabha Election 2024:तेजस्वी बोले-सोरेन के साथ हुआ अन्याय
#WATCH झारखंड: आज रांची में INDIA ब्लॉक द्वारा ‘उलगुलान न्याय महारैली’ का आयोजन किया गया है।
रांची हवाईअड्डे पहुंचे राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “भाजपा भगाओ देश का लोकतंत्र बचाओ, भाजपा भगाओ देश का संविधान बचाओ… INDIA गठबंधन एकजुट है। हेमंत सोरेन के साथ जो अन्याय हुआ है,… pic.twitter.com/QwJnjEyzKI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 21, 2024
Lok Sabha Election Live: केजरीवाल पर बोले अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने ट्वीट में लिखा, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी को अपने उत्तम स्वास्थ्य का मौलिक अधिकार है. ये समाचार अविश्वसनीय है कि जेल में उनकी बढ़ती शुगर को नियंत्रित करने के लिए इन्सुलिन देने से मना किया जा रहा है. इस समाचार का तत्काल उच्च स्तरीय संज्ञान लिया जाए और पता किया जाए कि इस साज़िश के पीछे किसके निर्देश हैं.
Lok Sabha Election Live: राहुल गांधी हुए बीमार 
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट किया है कि राहुल गांधी आज सतना और रांची में चुनाव प्रचार के लिए पूरी तरह से तैयार थे, जहां INDIA की रैली हो रही है. लेकिन वह अचानक बीमार हो गए हैं और फिलहाल नई दिल्ली से बाहर नहीं जा सकते हैं. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे अवश्य सतना में जनसभा को संबोधित करने के बाद रांची की रैली में शामिल होंगे.
West Bengal Lok Sabha Election Live: अमित शाह की रैली रद्द
पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में आज अमित शाह की रैली होनी थी. लेकिन खराब मौसम की वजह से अमित शाह की रैली रद्द कर दी गई. खराब मौसम की वजह से वहां अमित शाह का चॉपर लैंड नहीं हो पाया. जनसभा में अमित शाह को सुनने लोग पहुंचे थे लेकिन खराब मौसम के कारण रैली को रद्द करना पड़ा.
Lok Sabha Election News Live: उद्धव गुट को EC का नोटिस
चुनाव प्रचार के लिए शिवसेना के प्रमोशन सॉन्ग में भवानी शब्द के इस्तेमाल को लेकर चुनाव आयोग ने नोटिस भेजा है. इसपर उद्धव ठाकरे ने कहा कि चुनाव का पहला फेज पूरा हुआ और दूसरे फेज के लिए प्रचार भी शुरू हो गया है. देश में अहम मुद्दे पर अब बात नहीं हो रही है. देश के अलग-अलग राज्यों में चुनाव हुआ और मैंने चुनाव आयोग से एक सवाल पूछा था. फोन में मोदी और योगी का एक पुराना विडियो दिखा रहे हैं, जिसमें वो राम मंदिर के विषय पर बोल रहे हैं. पहले के नेताओं ने हिंदुत्व का प्रचार किया और उनके चुनाव में वोट देने पर प्रतिबंध लगा दिया. लेकिन आज ये दोनों नेता राम के नाम पर वोट मांग रहे हैं, क्या अब नियम बदल गए हैं.
#BreakingNews : CAA पर पी चिदंबरम का बड़ा बयान, ‘सत्ता में आए तो CAA रद्द करेंगे’#pchidambaram #CAA #LokSabhaElections2024 #BJP | @anchorjiya @Ravi_ZeeNews pic.twitter.com/4PpESift5L
— Zee News (@ZeeNews) April 21, 2024
Lok Sabha Election 2024: स्थिर सरकार थी तभी हटा पाए धारा 370- जेपी नड्डा
बीजेपी चीफ जेपी नड्डा ने कहा कि हमने धारा 370 को हटाया क्योंकि आपने पीएम मोदी को स्थिर सरकार दी. हम धारा 370 को धरासायी कर पाए. हमने ट्रिपल तलाक को समाप्त किया और मुस्लिम बहनों को आजादी मिली. राम मंदिर पर हमारे विरोधी हमारा उपहास करते थे. मगर 22 जनवरी को भव्य राम मंदिर बना. हमने CAA का कानून बनाया और लोगों को नागरिकता देने का काम किया.
Lok Sabha Chunav Live: सरकार आई तो CAA हटाएंगे- पी. चिदंबरम
कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने कहा है कि अगर कांग्रेस सरकार में आई तो वह नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को हटा देगी. हालांकि, इसका जिक्र कांग्रेस के मैनिफेस्टो में नहीं है. घोषणा पत्र में सीएए पर कोई बात नहीं हुई है. हालांकि, कांग्रेस आलाकमान चुनाव के बीच खुले तौर पर सीएए का विरोध करने से बच रहा है.
UP Lok Sabha Chunav Live: वोटिंग प्रतिशत क्यों हुआ कम?
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि वोटिंग प्रतिशत विपक्ष का कम हुआ है, भाजपा का वोटिंग प्रतिशत बढ़ा है. पहले चरण की 8 सीटें हम बड़े अंतर से जीत रहे है. हमें पूरा विश्वास है कि हम 2024 में उत्तर प्रदेश में 80 की 80 सीटें जीतेंगे और देश में जो 400 पार का नारा है वो धरातल पर उतरेगा.
Punjab Lok Sabha Election Live: कांग्रेस प्रत्याशियों का ऐलान आज संभव
पंजाब की 7 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर मंथन पूरा हो गया है. सूत्रों के मुताबिक, आज शाम तक लिस्ट आ सकती है. बिहार की 6 सीटों पर भी कांग्रेस आज अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर सकती है. सूत्रों के मुताबिक, उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लग गई है. बस आज ऐलान होना बाकी है.
Bihar Lok Sabha Chunav Live: महबूब अली RJD में शामिल
लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान को झटका लगा है. पार्टी सांसद महबूब अली ने लालू यादव की पार्टी RJD ज्वाइन कर ली है. महबूब अली टिकट नहीं मिलने से नाराज थे. महबूब अली को तेजस्वी यादव ने पार्टी ज्वाइन कराई. सूत्रों के मुताबिक, महबूब अली को RJD टिकट दे सकती है.
छत्तीसगढ़ में प्रियंका गांधी करेंगी प्रचार#Congress #BJP #Election #LokSabhaElections2024 | @anchorjiya @thakur_shivangi pic.twitter.com/k0QF3v1VgT
— Zee News (@ZeeNews) April 21, 2024
Jharkhand Lok Sabha Chunav Live: क्या उलगुलान रैली होगी कामयाब?
रांची में आज होने वाली INDIA गठबंधन की संयुक्त रैली पर JMM सांसद महुआ मांझी ने कहा कि यह बहुत बड़ी रैली है और मुझे नहीं लगता कि झारखंड में इतनी बड़ी रैली कभी हुई होगी. INDIA गठबंधन एक साथ है तो इस रैली की सफलता का हमें पूरा विश्वास है. जनता सब जानती है, जनता सब देख रही है. झारखंड उलगुलान के लिए हमेशा से जाना जाता है. केंद्र में जो पार्टी है वो लगातार विपक्षी पार्टियों को तंग कर रही है. इसी के खिलाफ यह रैली है.
Bihar Lok Sabha Election Live: बिहार के कांग्रेस प्रत्याशियों का ऐलान आज संभव
दिल्ली में आज सुबह साढ़े 10 बजे सीईसी की बैठक होनी है. आज कांग्रेस, बिहार की 6 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर सकती है. बिहार की 6 सीटों पटना साहिब, सासाराम, समस्तीपुर, महाराजगंज, पश्चिम चंपारण और मुजफ्फरपुर के प्रत्याशी के नामों की घोषणा हो सकती है.
Bihar Lok Sabha Chunav Live: आज RJD में शामिल होंगे MP महबूब अली
लोकसभा चुनाव के बीच एलजेपी रामविलास के चीफ चिराग पासवान को आज झटका लगेगा क्योंकि आज खगड़िया सांसद महबूब अली RJD में शामिल हो जाएंगे. महबूब अली टिकट नहीं मिलने से नाराज हैं. महबूब अली को तेजस्वी यादव खुद आरजेडी की सदस्यता दिलाएंगे.
Lok Sabha Chunav Live: छत्तीसगढ़ जाएंगे नायब सिंह सैनी
हरियाणा के मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी आज कालका विधानसभा में विजय संकल्प रैली करेंगे. उसमें बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे. नायब सिंह सैनी भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया के समर्थन में रैली को संबोधित करेंगे. नेताजी स्टेडियम, रायपुर रानी के शाम 5:30 बजे हरियाणा के मुख्यमंत्री पहुंचेंगे.
Bihar Lok Sabha Election Live: बिहार में नीतीश कुमार की रैली
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज किशनगंज, कटिहार और मधेपुरा में रहेंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार किशनगंज के ठाकुरगंज में सुबह 11.15 बजे चुनावी सभा करेंगे. दोपहर 12.50 बजे कटिहार में अमित शाह की सभा में शिरकत करेंगे. फिर दोपहर तीन बजे मुख्यमंत्री रोड शो करेंगे. मधेपुरा मे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रात्रि विश्राम करेंगे.
Lok Sabha Election Live: अखिलेश यादव का झारखंड दौरा
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज झारखंड के दौरे पर रहेंगे. रांची में अखिलेश यादव का कार्यक्रम निर्धारित है. अखिलेश यादव दोपहर 2 बजे धुरूआ के प्रभात तारा मैदान में आयोजित उलगुलान न्याय महारैली में शामिल होंगे. इससे पहले दिल्ली में हुई विपक्ष की रैली में भी अखिलेश यादव गए थे और केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश की थी.
Maharashtra Lok Sabha Election Live: महाराष्ट्र-कर्नाटक में जेपी नड्डा की रैली
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी 2 राज्यों में पार्टी के लिए प्रचार करेंगे. वो सबसे पहले सुबह 11 बजकर 40 मिनट के करीब महाराष्ट्र के बुलढाना में रैली करेंगे. फिर शाम करीब 4 बजकर 40 मिनट पर कर्नाटक के हुबली में जनसभा के जरिए BJP उम्मीदवार के लिए वोट मांगेंगे. BJP के लिए भारी बहुमत की अपील करेंगे.
Lok Sabha Chunav Live: अमित शाह का तूफानी दौरा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सबसे पहले पश्चिम बंगाल पहुंचेंगे और सुबह 11 बजे दार्जिलिंग में जनसभा करेंगे. फिर अमित शाह बिहार के कटिहार में रैली को संबोधित करेंगे. इसके बाद गृह मंत्री असम जाएंगे और शाम सवा 4 बजे सिलचर में रोड शो होगा. अमित शाह बीजेपी के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device and the processing of information obtained via those cookies (including about your preferences, device and online activity) by us and our commercial partners to enhance site navigation, personalise ads, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. More information can be found in our Cookies and Privacy Policy. You can amend your cookie settings to reject non-essential cookies by clicking Cookie Settings below.

Manage Consent Preferences
These cookies are necessary for the website to function and cannot be switched off in our systems. They are usually only set in response to actions made by you which amount to a request for services, such as setting your privacy preferences, logging in or filling in forms. You can set your browser to block or alert you about these cookies, but some parts of the site will not then work or you may not be able to login.
These cookies enable the website to provide enhanced functionality and personalisation. They may be set by us or by third party providers whose services we have added to our pages. If you do not allow these cookies then some or all of these services may not function properly.
These cookies may be set through our site by our advertising partners. They may be used by those companies to build a profile of your interests and show you relevant adverts on other sites. They are also used to limit the number of times you see an advert as well as help measure the effectiveness of an advertising campaign. They do not store directly personal information, but are based on uniquely identifying your browser and internet device. If you do not allow these cookies, you will experience less targeted advertising.
These cookies allow us to count visits and traffic sources so we can measure and improve the performance of our site. They help us to know which pages are the most and least popular and see how visitors move around the site. All information these cookies collect is aggregated and therefore anonymous. If you do not allow these cookies we may not know when you have visited our site, and may not be able to monitor its performance.

source

Previous post Lok Sabha Polls 2024 Highlights: Fresh polls to be held in 11 polling stations of I-Inner Manipur LS constituency on April 22 – Moneycontrol
Next post Gold Silver Price Today: वेडिंग सीजन के बीच सोने में उछाल का दौर जारी, जानें लेटेस्ट कीमत – News18 हिंदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *