वाराणसी: बैंड बाजा बारात का सीजन जारी है. इस सीजन के बीच सर्राफा बाजार में फिर तेजी आई है. यूपी के वाराणसी में 20 अप्रैल (शनिवार) को सर्राफा बाजार खुलने के साथ 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत में 500 रुपये का उछाल आया. वहीं बात चांदी की करें तो उसकी कीमत में शनिवार को कोई बदलाव नहीं हुआ. बताते चलें कि सोने चांदी की कीमत हर दिन टैक्स,उत्पाद शुल्क के कारण घटता बढ़ता रहता है.
वाराणसी के सर्राफा बाजार में 20 अप्रैल को 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का कीमत 500 रुपये उछलकर 68300 रुपये हो गया. इसके पहले 19 अप्रैल को इसका भाव 67800 रुपये था. वहीं 18 अप्रैल को इसकी कीमत 68100 रुपये थी. 17 अप्रैल को भी इसका यही भाव था. वहीं 16 को इसकी कीमत 67200 रुपये थी. इसके पहले 15 अप्रैल को इसका भाव 66650 रुपये था.वहीं 14 अप्रैल को इसकी कीमत 67350 रुपये थी. 13 अप्रैल को भी इसका यही भाव था.
550 रुपये उछला 24 कैरेट का भाव
22 कैरेट के अलावा बात यदि 24 कैरेट 10 ग्राम शुद्ध सोने की करें तो शनिवार को इसकी कीमत 550 उछलकर 73800 रुपये हो गई.इसके पहले 19 अप्रैल को इसका भाव 73250 रुपये था. वाराणसी के सर्राफा कारोबारी विश्वजीत वर्मा ने बताया की अप्रैल महीने में सोने की कीमतों में इस सप्ताह उतार चढ़ाव का दौर जारी है.
चांदी के भाव ठहरे
सोने से इतर बात चांदी के कीमत की करें तो शनिवार को इसकी कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ.बाजार में चांदी की कीमत 86500 रुपये रही. 18 और 19 को भी इसकी यही कीमत थी.इसके पहले 17 अप्रैल को इसका भाव 87000 रुपये था. वहीं 16 अप्रैल को इसकी कीमत 86000 रुपये थी.इसके पहले 15 अप्रैल को इसका भाव 85500 रुपये था.वहीं 14 अप्रैल को इसकी कीमत 86500 रुपये रही.13 अप्रैल को भी इसका यही भाव था.
.
Tags: Gold Rate, Local18, Silver price
गर्मी में अपनी बिल से क्यों बाहर निकल आते हैं सांप? इस सीजन में होते हैं सबसे खतरनाक
Shukra Gochar 2024: 25 अप्रैल को मेष में होगा शुक्र का प्रवेश, इन 4 राशिवालों का छिन सकता है सुख-चैन!
गर्मियों में हीट स्ट्रोक से बचाएंगी ये 5 जड़ी-बूटियां, शरीर की ऊर्जा को भी करेंगी बूस्ट, जानें इस्तेमाल का तरीका
ये 5 सब्जियां गर्मी में पेट की जलन और एसिडिटी से दिलाएगी निजात, खाएं और तंदुरुस्त रहें…
इस गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं प्रेमानंद महाराज, हजारों में एक को होती है ये परेशानी
बेटियों के लिए छोड़ा सुख-चैन, परिवार से बगावत कर पति से रहीं दूर, 77 उम्र में काफी बदल गई है 'फर्ज' की एक्ट्रेस
कम उम्र में क्यों सड़ रहा लिवर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान, आज ही छोड़ दें अपनी इन बुरी आदतों को
भीलवाड़ा में ये हैं सबसे सस्ते बाजार, यहां मिलेगा हर सामान, शादी हो या पार्टी नहीं लौटेंगे निराश
विदाई के बाद दुल्हन पहुंची मतदान केंद्र, राष्ट्र हित में डाला वोट, लोकतंत्र को मजबूत करने का दिया संदेश
