बेंगलुरु. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को कर्नाटक के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह बेंगलुरु और चिकबल्लापुर में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कर्नाटक इकाई के मुताबिक, मोदी दोपहर बाद 2 बजे चिकबल्लापुर के चोक्काहल्ली गांव में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. पार्टी ने राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. के सुधाकर को इस निर्वाचन क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया है. इसके बाद प्रधानमंत्री बेंगलुरु जाएंगे और शाम 4 बजे पैलेस ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित करेंगे.
बेंगलुरु शहर भाजपा का गढ़ है, क्योंकि यहां के तीनों सांसद भाजपा के हैं. लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद से मोदी का यह कर्नाटक का चौथा दौरा होगा. उनकी पहली जनसभा 16 मार्च को चुनाव की तारीखों की घोषणा के दिन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के गृह क्षेत्र कलबुर्गी में हुई थी. उनकी अगली जनसभा शिवमोगा में हुई थी. मोदी 14 अप्रैल को मैसूरु और मंगलुरु में थे.
BJP Manifesto: पीएम मोदी ने जारी किया भाजपा का घोषणा पत्र, जानें इस बार क्या है खास
भाजपा का घोषणा पत्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी का घोषणा पत्र जारी किया. इसे संकल्प पत्र का नाम दिया गया है. इसमें कई तरह के वादे किए गए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा उपस्थित रहे. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि. जय भीम.’ इस पोस्ट के साथ पीएम मोदी ने विभिन्न कार्यक्रमों में बाबा साहेब आंबेडकर पर दिए अपने भाषणों पर आधारित एक वीडियो भी साझा किया.
घोषणा पत्र की खास बातें
बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में युवा, किसानों, महिलाओं आदि के कल्याण के लिए कार्यक्रम चलाने की बात कही है. मछुआरों के लिए बीमा की सुविधा उपलब्ध कराने और श्रीअन्न (मोटे अनाज) को सुपरफूड के तौर पर विकसित करने का भी वादा किया गया है. एकलव्य स्कूल खोलने का भी वादा किया गया है. साथ ही एससी/एसटी और ओबीसी के कल्याण के लिए काम करने का भी वादा किया गया है.
(इनपुट: भाषा)
.
Tags: Loksabha Election 2024, Loksabha Elections, Prime Minister Narendra Modi
Shukra Gochar 2024: 25 अप्रैल को मेष में होगा शुक्र का प्रवेश, इन 4 राशिवालों का छिन सकता है सुख-चैन!
गर्मियों में हीट स्ट्रोक से बचाएंगी ये 5 जड़ी-बूटियां, शरीर की ऊर्जा को भी करेंगी बूस्ट, जानें इस्तेमाल का तरीका
ये 5 सब्जियां गर्मी में पेट की जलन और एसिडिटी से दिलाएगी निजात, खाएं और तंदुरुस्त रहें…
इस गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं प्रेमानंद महाराज, हजारों में एक को होती है ये परेशानी
बेटियों के लिए छोड़ा सुख-चैन, परिवार से बगावत कर पति से रहीं दूर, 77 उम्र में काफी बदल गई है 'फर्ज' की एक्ट्रेस
कम उम्र में क्यों सड़ रहा लिवर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान, आज ही छोड़ दें अपनी इन बुरी आदतों को
भीलवाड़ा में ये हैं सबसे सस्ते बाजार, यहां मिलेगा हर सामान, शादी हो या पार्टी नहीं लौटेंगे निराश
विदाई के बाद दुल्हन पहुंची मतदान केंद्र, राष्ट्र हित में डाला वोट, लोकतंत्र को मजबूत करने का दिया संदेश
2. 5 फीट के अजीम ने 3 फीट की बेगम बुशरा संग शामली में किया वोट, तस्वीरें हुई वायरल
