Bihar News: बिहार में चला चुनाव आयोग का चाबुक, PM Modi के नाम का गलत तरीके से हो रहा था इस्तेमाल; अ.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

Bihar News Today बिहार के रोहतास में चुनाव आयोग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी की फोटो या संदेश वाली खाद की बोरी की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। चुनाव आयोग ने कृषि विभाग को संज्ञान लेने के लिए कहा। इसके बाद कृषि विभाग ने खाद बिक्री एजेंसी व अन्य संबंधित अधिकारियों को पत्र भेज कर तत्काल बिक्री पर रोक लगाने के लिए कहा है।
संवाद सूत्र,  दावथ (रोहतास)। Rohtas News: पीएम नरेंद्र मोदी की फोटो या संदेश वाली खाद की बोरी पर चुनाव आयोग ने बिक्री पर रोक लगा दी है। यह आदेश आदर्श आचार संहिता लगने के कारण जारी हुआ है।

loksabha election banner

चुनाव आयोग के निर्देश पर कृषि विभाग ने खाद बिक्री एजेंसी व अन्य संबंधित अधिकारियों को पत्र भेज कर कहा है कि लोकसभा चुनाव आचार संहिता को लेकर खाद की बोरी पर पीएम का फोटो व संदेश छपा है उसे बिक्री करना आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा।

बिक्री करने वाली एजेंसी या गोदाम प्रबंधक पर कार्रवाई की जाएगी। किसानों का कहना है कि बिक्री पर रोक के बाद वैकल्पिक व्यवस्था सरकार को करनी चाहिए। जिला कृषि पदाधिकारी राज कुमार ने बताया कि जिस खाद की बोरी पर पीएम का फोटो और संदेश है वैसे खाद की बिक्री पर रोक लगा दी गई है।
बिना फोटो पर्याप्त खाद उपलब्ध है। किसान इसी खाद का उठाव करेंगे। बिना फोटो संदेश वाली खाद की बोरी सभी जगहों पर भेजी जा रही है।
यह भी पढ़ें
Pappu Yadav: ‘ बोरिया-बिस्तर बांधकर तैयार रहो …’, पप्पू यादव ने अधिकारियों को धमकाया; दे डाली चेतावनी
Manish Kashyap: किसके दम पर चुनाव लड़ रहे हैं मनीष कश्यप? पब्लिक के बीच खुद दी जानकारी; सियासत हुई तेज

source

Previous post Lok Sabha Election 2024: PM मोदी आज कर्नाटक में, बीजेपी प्रत्‍याशियों के समर्थन में दो रैलियों को करेंगे सं… – News18 हिंदी
Next post Lok Sabha Election: पहले चरण के मतदान के बाद किस पार्टी को फायदा, किसे नुकसान – अमर उजाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *