click this icon for latest updates
Updated: April 21, 2024 11:02 PM IST
By Gaurav Barar
Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस ने रविवार को आंध्र प्रदेश और झारखंड (Jharkhand) के लिए लोकसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की है. कांग्रेस (Congress) ने झारखंड के गोड्डा से दीपिका सिंह पांडे की जगह प्रदीप यादव को अपना उम्मीदवार घोषित किया है. गोड्डा में प्रदीप यादव का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मौजूदा सांसद निशिकांत दुबे से होगा.
इस लिस्ट में कांग्रेस ने 11 उम्मीदवारों की घोषणा की है. जिसमें आंध्र प्रदेश की 9 और झारखंड की दो सीटों पर नामों का ऐलान किया गया है. पार्टी ने एक्स पर लिस्ट जारी करते हुए लिखा, ‘कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में आयोजित केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आंध्र प्रदेश और झारखंड के कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई है.’
कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी को रांची सीट से चुनावी मुकाबले में उतारने की घोषणा की है. झारखंड में गठबंधन के सीट-बंटवारे समझौते के अनुसार, कांग्रेस सात सीट पर और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पांच सीट पर चुनाव लड़ेगी. गठबंधन के तहत राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी लेनिनवादी) को एक-एक सीट दी गई है.
वहीं, आंध्र प्रदेश की श्रीकाकुलम सीट से पेदादा परमेशवर राव, विजयनगरम से बोब्बिली श्रीनु, अमलापुरम (एससी) से जंगा गौथम, मछलीपट्टन से गोलू कृष्णा, विजयवाड़ा से वल्लुरु भार्गव, ओंगोल सीट से एडा सुधाकर रेड्डी, नांदयाल से जंगीति लक्ष्मी नरसिम्हा यादव, अनंतपुर से मल्लिकार्जुन वज्जला, हिन्दुपुर से समद शाहीन को प्रत्याशी घोषित किया गया है.
कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge की अध्यक्षता में आयोजित ‘केंद्रीय चुनाव समिति’ की बैठक में लोकसभा चुनाव, 2024 के लिए आंध्र प्रदेश और झारखंड के कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट। pic.twitter.com/GxnMtoKAkH
— Congress (@INCIndia) April 21, 2024
लोकसभा चुनाव के लिए मतदान 19 अप्रैल से शुरू हो चुका है. पूरे देश में सात चरणों में मतदान होगा और नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे. पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को हुआ था, जब कुल 543 सीटों में से 102 पर वोट डाले गए थे.
आंध्र प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 एक ही चरण में 13 मई को होंगे. जबकि झारखंड में चौथे, पांचवें, छठे और सातवें चरण में संसदीय चुनाव होंगे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने एक और लिस्ट की जारी, जानें- किसे कहां से दिया टिकट
Ghazipur Fire: दिल्ली में गाजीपुर लैंडफिल साइट पर लगी भीषण आग, आसपास की कॉलोनियों में फैला धुआं
क्या मैनपुरी और कन्नौज लोकसभा सीट पर हार जाएगी सपा, योगी सरकार के मंत्री का दावा
पूर्व मंत्री ससुर के खिलाफ ED की जांच, मॉडल बहू कांग्रेस से BJP में शामिल
Lok Sabha Election LIVE Updates: रांची में INDIA ब्लॉक की रैली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, BJP पर किया जोरदार प्रहार
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
