UP Weather : उत्तर प्रदेश में आसमान से बरसेगी 'आग', भीषण गर्मी के साथ लू का होगा डबल अटैक, IMD ने जारी किया… – News18 हिंदी

Spread the love

अंजलि सिंह राजपूत / लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आज से आसमान से आग बरसेगी. यानी चिलचिलाती धूप के साथ ही भीषण गर्मी पड़ेगी. यही नहीं उत्तर प्रदेश पर ताप लहर का भी डबल अटैक पड़ेगा. जिसको  लेकर लखनऊ मौसम केंद्र ने चेतावनी जारी कर दी है.
लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान कई जिलों का 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है. अधिकतम तापमान अपने सामान्य डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा है. जबकि न्यूनतम तापमान भी अपने सामान्य डिग्री सेल्सियस से दो से तीन डिग्री सेल्सियस ऊपर चला गया है. जिस वजह से आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश के लोगों को न तो दिन में चैन मिलेगा और न ही रात में राहत रहेगी. दिन और रात का तापमान दोनों ही लोगों को भीषण गर्मी से परेशान करेगा.

मौसम केंद्र ने दी सलाह
लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि इन दिनों लोग दोपहर 12:00 बजे  के बाद से लेकर शाम 4:00 तक बहुत जरूरी हो, तभी घरों से अपने बाहर निकलें. अगर घर से बाहर निकल भी रहे हैं, तो पानी की बोतल जरूर लेकर निकलें और समय-समय पर पानी पीते रहें. घर से बाहर निकलते वक्त दो पहिया, साइकिल और पैदल वाले अपने सिर और शरीर को पूरी तरह से ढककर निकलें. इस दौरान बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है.
आज ऐसा रहेगा तापमान
लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक लखनऊ का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और वाराणसी समेत बलिया चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से लेकर 24 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहेगा जबकि इन जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से लेकर 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है. फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़, बस्ती, झांसी, उरई और हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से लेकर 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, वहीं अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से लेकर 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.
बरेली से इटावा तक ऐसा रहेगा मौसम
बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर समेत इटावा में न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
नोएडा और गाजियाबाद का मौसम
आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 33 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.
.
Tags: Hindi news, Local18, UP Weather

पूरे भारत में सिर्फ दो मंदिर, जहां हनुमान जी अपने बेटे मकरध्वज के साथ हैं विराजमान; जानिए कहां है?
Quiz: कौन सा जीव सुबह 4, दिन में 2 और रात में 3 पैरों पर चलता है? तेज दिमाग वाले ही सुलझा पाएंगे पहेली!
OTT पर मौजूद धांसू थ्रिलर, क्लाइमैक्स देखने की मत करना भूल! डर से फटने लगेगा दिमाग, सस्पेंस उड़ा देगी नींद
Photos: संतान चाहिए, तो मां खल्लारी की शरण में आइए, क्यों कहते हैं ऐसा? पहाड़ी पर लगता है माता रानी का दरबार
Ranchi Top Parks: शहर में तीन ऐसे पार्क, जहां हर शाम होती है खास, मनमोह लेगी शांति और सुंदरता, बिता सकते हैं क्लाविटी टाइम
इस पौधे के फल और पत्तियों में छुपे हैं असंख्य गुण, हार्ट से लेकर कैंसर के खतरे को करता है कम, और भी हैं कई फायदे
Photos: करोड़पति हैं 'मैं गरीब हूं' कहने वाले कांग्रेस प्रत्याशी, उनसे मुकाबला कर रहे BJP उम्मीदवार कितने अमीर?
बात-बात पर होते हैं गुस्‍सा, जरूरत से ज्‍यादा कर रहे काम, पुरुषों में डिप्रेशन के हैं ये 5 लक्षण, इस तरह पाएं राहत
परिवार में नहीं 1 भी सुपरस्टार, फिर भी बॉलीवुड की सबसे अमीर फैमिली, नेटवर्थ 10000 करोड़! रईसी के आगे सभी एक्टर बौने

source

Previous post Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने एक और लिस्ट की जारी, जानें- किसे कहां से दिया टिकट – India.com हिंदी
Next post Lok Sabha Elections 2024 Live: अलीगढ़ में गरजेंगे पीएम मोदी और आगरा में सीएम योगी भरेंगे हुंकार, मायावती भी देंगी चुनाव प्रचार को धार – Zee News Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *