MP Lok Sabha Election 3 Phase Voting इलेक्शन डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में नौ सीटों पर होने वाले लोकसभा के तीसरे चरण के चुनाव के लिए आज नाम वापसी का अंतिम दिन है। इसके बाद इन सभी सीटों पर तस्वीर साफ हो जाएगी।
बता दे कि मध्य प्रदेश में तीसरे चरण में शामिल मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़ और बैतूल लोकसभा सीट पर चुनाव होना है। तीन बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद अभ्यर्थियों को प्रतीक चिन्ह का आवंटन कर दिया जाएगा। इन सीटों के लिए मतदान सात मई को होगा।
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की छह सीटों दमोह, टीकमगढ़, खजुराहो, सतना, रीवा और होशंगाबाद में 26 अप्रैल को मतदान होना है। इन सीटों पर मैदान में डटे उम्मीदवारों की सूची निर्वाचन आयोग ने जारी कर दी है। यहां कुल 80 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें से 75 पुरुष, चार महिला और एक थर्ड जेंडर प्रत्याशी भी है। इन सीटों पर प्रचार बुधवार को शाम छह बजे बंद हो जाएगा। यहां 26 अप्रैल को मतदान होगा।
