राज्य ब्यूरो, भोपाल। भाजपा ने भले ही बूथ स्तर पर माइक्रो मैनेजमेंट की प्लानिंग के साथ कार्यकर्ताओं को जुटाकर चुनावी तैयारी की हो, लेकिन मप्र में लोकसभा चुनाव के पहले चरण की छह सीटों पर 10 से 12 प्रतिशत तक घटे मतदान प्रतिशत से स्पष्ट है कि प्रत्येक बूथ पर 10 प्रतिशत वोट शेयर बढ़ाने का भाजपा का फार्मूला काम नहीं आया है। बूथों पर पिछले चुनाव के मुकाबले बहुत कम मतदान हुआ है।
