PM Modi Udhampur Visit LIVE आज उधमपुर में आशीर्वाद महारैली के जरिए समर्थन जुटाएंगे पीएम मोदी सुरक्षा व्यवस्था चाक … – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

Lok Sabha Election 2024 LIVE News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में रैली का आयोजन करेंगे। पीएम मोदी की चुनावी रैली के लिए अभूतपूर्व सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। यह रैली आम जनता के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं में भी नई ऊर्जा का संचार करेगी। स्टार प्रचारक के रूप में आ रहे प्रधानमंत्री सुबह 11 बजे रैली स्थल में पहुंचकर जम्मू संभाग से पार्टी उम्मीदवारों डॉ. जितेंद्र सिंह (ऊधमपुर-कठुआ) व जुगल किशोर शर्मा (जम्मू-रियासी) के लिए चुनावी प्रचार करेंगे।
PM Modi in Jammu Kashmir Today Live News: जम्मू कश्मीर में लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऊधमपुर दौरे पर आ रहे हैं। पीएम मोदी के आगमन को लेकर उधमपुर प्रशासन ने सभी तैयारियां कर ली हैं। पीएम मोदी यहां जन आशीर्वाद महारैली के जरिए समर्थन जुटाने के लिए शंखनाद करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उधमपुर में यह रैली बीते 10 वर्ष में तीसरी रैली है, लेकिन चुनावी रैली के आधार पर यह दूसरी चुनावी रैली होगी। उन्होंने उधमपुर में पहली चुनावी रैली 28 नवंबर 2014 को बट्टलवालियां स्थित मैदान में की थी। अब इस मैदान को मोदी मैदान कहा जाता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंच पर पहुंचे गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने डोगरा पगड़ी पहनकर स्वागत किया।
जम्मू-कश्मीर की उधमपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ जितेंद्र सिंह व जम्मू से भाजपा प्रत्याशी जुगल किशोर शर्मा दोनों मंच पर पहुंचे। इस बीच मोदी मैदान पर लोगों की भारी भीड़ देखी जा सकती है।
/

पीएम की रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह 8:00 बजे से ही कार्यकर्ता रैली स्थल पर पहुंचना शुरू हो गए। हरियाली संपर्क कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी के कट आउट और मुखोटे लेकर 400 पार तथा जय श्री राम के जय घोष लग रहे हैं।
/

पीएम मोदी सुबह करीब 10.30 बजे विशेष विमान से सीधे ऊधमपुर पहुंचेंगे l चार दिन से एसपीजी ने रैली स्थल पर मोर्चा संभाल रखाl वॉटर प्रूफ पंडाल तैयार किया, पार्किंग व अन्य प्रबंध भी किए गए। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने रैली स्थल का जायजा लिया
पीएम मोदी के आगमन व सार्वजनिक रैली को देखते हुए उधमपुर की डीएम सलोनी राय द्वारा जिले में तत्काल प्रभाव से सीआरपीसी की धारा 144 के तहत नो फ्लाई जोन (No Fly Zone in Udhampur) का आदेश दिया गया है। यह आदेश 12 अप्रैल, 2024 की शाम 5 बजे तक लागू रहेगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज उधमपुर आ रहे हैं। पीएम मोदी के आगमन को लेकर सभी तैयारियां कर ली गई हैं। पीएम मोदी की यह रैली उधमपुर में बीते 10 वर्ष में तीसरी रैली है, लेकिन चुनावी रैली के आधार पर यह दूसरी चुनावी रैली होगी। उन्होंने उधमपुर में पहली चुनावी रैली 28 नवंबर 2014 को बट्टलवालियां स्थित मैदान में की थी। अब इस मैदान को मोदी मैदान कहा जाता है।

source

Previous post Lok Sabha Chunav 2024 : छत्‍तीसगढ़ में आज अमित शाह और जेपी नड्डा की सभा, कल आएंगे प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोद – Nai Dunia
Next post Gold Price Today In Varanasi: वेडिंग सीजन में सोने की कीमत में गिरावट, चांदी ठहरी, जानें ताजा रेट – News18 हिंदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *