अभिषेक जायसवाल /वाराणसी: वेडिंग सीजन का दौर शुरू हो चुका है. बैंड बाजा बारात के इस सीजन में सोने की कीमतों में मामूली कमी आई है. यूपी के वाराणसी में 22 अप्रैल (सोमवार) को सर्राफा बाजार खुलने के साथ 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत में 100 रुपये की कमी आई. वहीं बात चांदी की करें तो उसकी कीमत में सोमवार को कोई बदलाव नहीं हुआ.बताते चलें कि सोने चांदी की कीमत हर दिन टैक्स, उत्पाद शुल्क के कारण घटती बढ़ती रहती है.
वाराणसी के सर्राफा बाजार में 22 अप्रैल को 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 100 रुपये टूटकर 68200 रुपये हो गई. वहीं 21 अप्रैल को इसकी कीमत 68300 रुपये थी. 20 अप्रैल को भी इसका यही भाव था. इससे पहले 19 अप्रैल को इसकी कीमत 67800 रुपये थी. वहीं 18 अप्रैल को इसका भाव 68100 रुपये था. 17 अप्रैल को भी इसकी यही कीमत थी. वहीं 16 अप्रैल को इसका भाव 67200 रुपये था.
110 रुपये टूटा 24 कैरेट का भाव
22 कैरेट के अलावा बात यदि 24 कैरेट 10 ग्राम शुद्ध सोने की करें, तो सोमवार को इसकी कीमत 110 रुपये टूटकर 73690 रुपये हो गई. इससे पहले 20 अप्रैल को इसका भाव 73800 रुपये था. वाराणसी के सर्राफा कारोबारी विजय तिवारी ने बताया कि अप्रैल महीने में सोने की कीमतों में कभी थोड़ी तेजी तो कभी नरमी देखी जा रही है.
5 दिन से चांदी के भाव स्थिर
सोने से इतर बात चांदी के कीमत की करें तो सोमवार को इसकी कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ. बाजार में चांदी की कीमत 86500 रुपये रही. 21, 20, 19 और 18 अप्रैल को भी इसकी यही कीमत थी. इससे पहले 17 अप्रैल को इसका भाव 87000 रुपये था. वहीं 16 अप्रैल को इसकी कीमत 86000 रुपये थी. इससे पहले 15 अप्रैल को इसका भाव 85500 रुपये था.
.
Tags: Gold Price Today, Hindi news, Local18
Photos: संतान चाहिए, तो मां खल्लारी की शरण में आइए, क्यों कहते हैं ऐसा? पहाड़ी पर लगता है माता रानी का दरबार
Ranchi Top Parks: शहर में तीन ऐसे पार्क, जहां हर शाम होती है खास, मनमोह लेगी शांति और सुंदरता, बिता सकते हैं क्लाविटी टाइम
इस पौधे के फल और पत्तियों में छुपे हैं असंख्य गुण, हार्ट से लेकर कैंसर के खतरे को करता है कम, और भी हैं कई फायदे
Photos: करोड़पति हैं 'मैं गरीब हूं' कहने वाले कांग्रेस प्रत्याशी, उनसे मुकाबला कर रहे BJP उम्मीदवार कितने अमीर?
बात-बात पर होते हैं गुस्सा, जरूरत से ज्यादा कर रहे काम, पुरुषों में डिप्रेशन के हैं ये 5 लक्षण, इस तरह पाएं राहत
परिवार में नहीं 1 भी सुपरस्टार, फिर भी बॉलीवुड की सबसे अमीर फैमिली, नेटवर्थ 10000 करोड़! रईसी के आगे सभी एक्टर बौने
'अगर हीरो नहीं बना तो बन जाऊंगा जोकर..' जिद से बने टॉप एक्टर, कभी रिश्तेदार शक्ल का उड़ाते थे मजाक
एक बार खा लिया भरतपुर का यह स्पेशल कलाकंद तो नहीं भूल पाएंगे स्वाद बनाने में लगता है 15 घंटे का समय
उज्जैन के प्रसिद्ध 5 मंदिर, दूर-दूर तक फैली है ख्याति, दर्शन मात्र से ही पूरे हो सकते हैं काम
