DNA Live: G7 summit में पोप फ्रांसिस से मिले PM Modi, आज T20 विश्वकप में भिड़ेंगी भारत और कनाडा की टीमें – DNA Hindi

Spread the love

Himachal Pradesh News: धर्मशाला में पोलैंड की महिला के साथ रेप, स्थानीय युवक पर आरोप
Uttarakhand Bus Accident: Noida से Tungnath जा रही बस Rudraprayag के पास अलकनंदा में गिरी, 9 की मौत
RSS प्रमुख मोहन भागवत से मिलेंगे CM योगी, इन मुद्दों पर हो सकती है बात
Sunita Kejriwal ने सोशल मीडिया पर अपलोड किया Arvind Kejriwal का कोर्ट का बयान, नाराज हो गया Delhi High Court
पिता से है नाम मेरा.., इन खूबसूरत मैसेज के साथ पापा को विश करें Happy Father's Day
भारत
PM नरेंद्र मोदी कल G7 summit में पोप फ्रांसिस से भी मिले. आज उत्तर भारत के कई इलाकों में तापमान 47 डिग्री तक पहुंचने की आशंका है. आज T20 विश्वकप में भारत और कनाडा की टीमें भिडेंगी. यहां पढ़िए देश-दुनिया से जुड़े पल-पल के अपडेट्स.
आदित्य प्रकाश
Updated : Jun 15, 2024, 12:45 PM IST
Jitan Ram Manjhi 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) इन दिनों G7 शिखर सम्‍मेलन में भाग लेने इटली गए हुए हैं. वहां, वो विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात कर रहे हैं. इसी क्रम में उन्होंने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी, ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडोमिर जेलेंस्की से मुलाकात की है. साथ ही कल वो पोप फ्रांसिस से भी मिले. वहीं, हरियाणा-पंजाब समेत उत्तर भारत के 14 राज्यों में लोग भीषण गर्मी और लू से परेशान हैं. इन जगहों पर आज तापमान 47 डिग्री तक पहुंचने की आशंका है. आज टी20 विश्व कप के ग्रुप-ए में मौजूद भारत और कनाडा की टीमों के बीच फ्लोरिडा में मुकाबला होगा. यहां पढिए देश-दुनिया से जुड़े अपडेट्स. 

गाजियाबाद के एक पैकेजिंग फैक्ट्री में लगी भीषण आग

गाजियाबाद के टोनिका सिटी के औद्योगिक क्षेत्र में मौजूद एक पैकेजिंग फैक्ट्री में भयानक आग लग गई है.
#WATCH गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद के टोनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक पैकेजिंग फैक्ट्री में आग लग गई। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

(वीडियो सोर्स: मुख्य अग्निशमन अधिकारी) pic.twitter.com/qPEbhPA4Zq

CM भूपेंद्र पटेल ने किया स्कूल का उद्घाटन

गुजरात CM भूपेंद्र पटेल ने महेसाणा में किया बारोट स्कूल का उद्घाटन.
#WATCH गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने महेसाणा के कोचवा में हेमागौरी अशोककुमार बारोट स्कूल का उद्घाटन किया। pic.twitter.com/MPktOtSKgI
#WATCH मेहसाणा, गुजरात: मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल हेमागौरी अशोककुमार बारोट स्कूल के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। pic.twitter.com/FI955noz9k

मल्लिकार्जुन खरगे- ये सरकार कभी भी गिर सकती है

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि ‘NDA सरकार गलती से बनी है. पीएम नरेंद्र मोदी के पास जनादेश नहीं है. ये ऐसी सरकार है जो कभी भी गिर सकती है.’
 
#WATCH बेंगलुरु, कर्नाटक: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “NDA सरकार गलती से बनी है। पीएम मोदी के पास जनादेश नहीं है… ये सरकार कभी भी गिर सकती है… हम सब लोगों को देश को मजबूत बनाने के लिए काम करना चाहिए लेकिन हमारे प्रधानमंत्री की आदत यह है कि जो चीजें… pic.twitter.com/i7U73DnFt1

CM योगी ने की समीक्षा बैठक

UP के CM योगी आदित्यनाथ ने बड़े अधिकारियों के साथ विकास कार्यों और कानून व्यवस्था पर की समीक्षा बैठक.
 
#WATCH गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों और कानून व्यवस्था पर समीक्षा बैठक की। pic.twitter.com/FZa9gYb98s

जीतन राम मांझी ने इंडिया ब्लॉक पर साधा निशाना

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे के बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा है कि गलत और भ्रामक प्रचार करके इंडिया ब्लॉक को थोड़ी सी सीट आ गई नहीं तो वो 100 सीटों या 50 सीटों के नीचे रहते.
#WATCH गया, बिहार: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, “गलत और भ्रामक प्रचार करके उन्होंने(INDIA गठबंधन) यहां की जनता को भ्रम में डाल दिया इसलिए उन्हें गलती से कुछ बल मिल गया है। वे लोग 100 तो दूर 50(सीटों के) के नीचे… pic.twitter.com/iT2AiJwmNc
Lok Sabha Elections 2024 Results: क्या Nitish Kumar लंबे समय तक Modi 3.0 के साथ रह सकते हैं? | NDA
Lok Sabha Elections 2024 Results: कैसे चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश में अपनी शानदार वापसी की?
ZEE News की ZEENIA पड़ी सारे EXIT POLLS पर भारी | Lok Sabha Elections 2024 | INDIA Bloc Vs NDA
Lok Sabha Elections 2024 के Results के बाद Owaisi का INDIA Alliance पर निशाना साधा | PM Modi | BJP
Lok Sabha Elections 2024 Results: महाराष्ट्र में बीजेपी को बड़ा नुकसान Maharashtra Election Results

source

Previous post RSS-BJP tensions: कौन खुश…कौन निराश? क्या बीजेपी पर संघ'पाश'! Mohan Bhagwat | PM Modi | Breaking – ABP न्यूज़
Next post अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर 10 जुलाई को वोटिंग: BJP में चले गए थे कांग्रेस विधायक; शिवराज बुधनी, सिंधिया राज्यस… – Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *